Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश की समृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान व्यापारी वर्ग का : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह

उत्तर प्रदेश की समृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान व्यापारी वर्ग का : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह
  • एमएसएमई व्यापार शिखर सम्मेलन एवं उद्यम रत्न अवार्ड समारोह-2026

TIL Desk लखनऊ:👉उद्योग संवाद के तत्वावधान में आज होटल रेनेसा गोमती नगर में आयोजित एमएसएमई व्यापार शिखर सम्मेलन एवं उद्यम रत्न अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान व्यापारी वर्ग का है और जब व्यापारी वर्ग समृद्ध होगा, तो प्रदेश स्वतः समृद्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अच्छे वातावरण के कारण 40 लाख का निवेश हो चुका है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बस अड्डे पर ओडीओपी के लिए अलग से स्टाल आवंटित किए जाएं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें।

विशिष्ट अतिथि नगर विकास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि आज ई मार्केटिंग के दौर में भी जो व्यापारी स्वयं को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा, उसे व्यापारी से उद्योगपति बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए उद्योग संवाद के संस्थापक अमित गुप्ता ने कहा कि उद्यमी और व्यापारी समाज, किसी भी क्षेत्र की रीढ़ होता है। हम सिर्फ वस्तुओं का क्रय-विक्रय नहीं करते, बल्कि अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। रोजगार सृजित करते हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के ओडीओपी उत्पादों को विश्व पटल पर लाने का प्रयास करना होगा। हर छोटा कदम, चाहे वह किसी हस्तशिल्प कलाकार का हो या किसी बड़े उद्योग का, हमारे देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा।

समारोह में राकेश राठौर और अमित गुप्ता ने इंद्र प्रकाश गुप्ता, छवि गोयल,आशीष गुप्ता, मोहम्मद सूफियान, जुलाइकमा बीवी, राजेश गुप्ता और जॉय चोपड़ा को उद्यम रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थ नगर के विधायक विनय वर्मा, अनीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, विनोद प्रिंस केसरवानी, श्याम सुंदर केसरी, रवींद्र जायसवाल, आलोक आर्या, गोविंद टाटा, गजेंद्र सहित देश और प्रदेश के व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *