TIL Desk लखनऊ:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
SIR के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही तथा आयोग के निर्देशों की अवहेलना पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी | मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो |
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की |
उन्होंने कहा कि SIR के दौरान कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो। कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए। सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।
समीक्षा में यह पाया गया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दलों के साथ बैठक करके उन्हें SIR की प्रक्रिया और आयोग के निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। साथ ही सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध भी किया गया है, जो पुनरीक्षण कार्यों में बीएलओ का सहयोग करेंगे।
बाइट– नवदीप रिणवा (उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी)
