State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

18 मार्च को भारतीय नववर्ष पर लखनऊ में गूंजेगा भारतीय संस्कृति का शंखनाद: अभिषेक खरे

18 मार्च को भारतीय नववर्ष पर लखनऊ में गूंजेगा भारतीय संस्कृति का शंखनाद: अभिषेक खरे
  • नववर्ष महोत्सव समिति ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

TIL Desk लखनऊ:👉भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास की आज एक बैठक मोती महल रेस्टोरेंट राजभवन के सामने संपन्न हुई।

अभिषेक खरे के संयोजन में संपन्न हुई बैठक में आगामी 18 मार्च को राजधानी में नववर्ष महोत्सव तथा मां गायत्री दीपयज्ञ करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि नववर्ष महोत्सव में इस बार युवाओं को अपनी भारतीय संस्कृति से और अधिक प्रगाढ़ता से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जिनमें भारतीय संस्कृति पर संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, नृत्य, गायन और नाटक आदि की प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के नवीन पदाधिकारियों संरक्षक रविन्द्र नाथ रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, संजीव वर्मा, अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव अभिषेक खरे, कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अलकेश सोती, वरिष्ठ मंत्री रिद्धि किशोर गौड़, मंत्री प्रियंक गुप्ता सहित अन्य मनोनीत पदाधिकारियों- सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के समन्वयक अतुल सिंह, अरविन्द निगम, सुनील वैश्य, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव, अरविन्द राय, अनिल तिवारी को भी सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और संचालन कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *