State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत रोकी जा सकती थी : अखिलेश

अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत रोकी जा सकती थी : अखिलेश

TIL Desk लखनऊ:👉समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सुरक्षा मानकों का समय रहते पालन किया गया होता तो 15 छात्रों की जान बचाई जा सकती थी।

सपा मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगंज की घटना अत्यंत दुखद है और यह लखनऊ में पहली बार नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ” कुंभ में कई बार आग लगी, लेवाना होटल अग्निकांड हुआ, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *