State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
  • गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026

TIL Desk लखनऊ:👉सरोजनी नगर, गौरी रोड लखनऊ स्थित गौतम बुद्ध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में आज विद्यालय के अशोक सभागार में आयोजित गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026 में सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे।

गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026 में छात्र-छात्राओं ने जहां नृत्य और गीतों की सरिता प्रवाहित की, वहीं मिमिक्री और स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसा कर लोटपोट किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने फेस पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।

समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष सोमिल कुशवाहा ने कक्षा 12 के उत्तीर्ण मेधावियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को फूलों का हार पहना स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य डा0 रश्मि शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करते हैं। इस अवसर पर निहारिका मिश्रा, आराधना सिंह सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *