State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बातचीत असफल होने से पूरी दुनिया में मायूसी की लहर : मौलाना खालिद रशीद

बातचीत असफल होने से पूरी दुनिया में मायूसी की लहर : मौलाना खालिद रशीद

TIL Desk लखनऊ:👉शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इन बातचीत के असफल होने से पूरी दुनिया में मायूसी की लहर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि अमेरिका का यह दावा कि उसने युद्ध जीत लिया है, पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों ने भी अमेरिका का साथ नहीं दिया क्योंकि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ था और ईरान पर अवैध रूप से थोपा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *