State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय “समिट-2026” का भव्य समापन सम्पन्न

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय “समिट-2026” का भव्य समापन सम्पन्न
  • (डायरेक्टर) डॉ. फहाद इस्लाही एवं (प्रिंसिपल) डॉ. पूजा राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने मानव सेवा की शपथ ली
  • 11 मई को आयोजित फ्रेशर एवं फेयरवेल गाला तथा 12 मई को आयोजित लैम्प लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी के साथ दो दिवसीय “समिट-2026” का सफल समापन हुआ
  • 11 मई को आयोजित समारोह में (समाज कल्याण मंत्री) असीम अरुण ने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय “समिट-2026” का गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में भव्य एवं सफल समापन सम्पन्न हुआ। 11 मई से प्रारंभ हुआ यह दो दिवसीय आयोजन 12 मई को गरिमामय वातावरण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान (डायरेक्टर एवं कार्यक्रम संयोजक) डॉ. फहाद इस्लाही ने कहा कि लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स द्वारा आयोजित “समिट-2026” विद्यार्थियों के जीवन में प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं और समर्पण के साथ कार्य कर वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

समिट-2026 के प्रथम दिवस 11 मई को फ्रेशर एवं फेयरवेल गाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण सहभागिता की। इस अवसर पर (समाज कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) श्री असीम अरुण जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र मानवता की सच्ची सेवा का माध्यम है तथा युवाओं को समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

वहीं दूसरे दिन 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर “लैम्प लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी” आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सेवा, निष्ठा एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने की शपथ ली।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए (प्रिंसिपल) डॉ. पूजा राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

दो दिवसीय “समिट-2026” के समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विद्यार्थियों के उत्साह ने पूरे समारोह को गरिमामय एवं यादगार बना |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *