TIL Desk लखनऊ:
बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर निवासी अभय सिंह पुत्र स्व ब्रजराज सिंह ने फंदे से लटक दी जान।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की साजिश का शिकार हुआ था युवक। दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटक कर युवक ने दी जान। बीबीडी थाना क्षेत्र में आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो बना किया था वायरल।
वायरल वीडियो में बीबीडी थाना क्षेत्र के बाजूपुर निवासी जितेंद्र सिंह व बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ गोली को मौत का ठहराया था जिम्मेदार।
24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रख प्रदर्शन को निकले। सूचना पाकर बीबीडी पुलिस ने परिजनों को रास्ते में ही रोका।
घंटों की मान मनव्वल के बाद गांव में अंतिम संस्कार करने को राजी हुए परिजन। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वाशन के बाद माने परिजन।
मृतक का शव लेकर बीकेटी थाना क्षेत्र अपने पैतृक गांव लेकर पहुंचे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार पर अड़े।
अंतिम संस्कार कराने का पुलिस द्वारा किया गया घंटों का प्रयास हुआ विफल। गांव में शांति व्यस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात। दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस।
