State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मोहब्बत की दुकान चलाने वाले दंगे करवाना चाहते है: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मोहब्बत की दुकान चलाने वाले दंगे करवाना चाहते है: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया हैं। उन्होंने कहा है कि देश के अंदर हो या बाहर, कांग्रेस भारत को शर्मसार करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती।

AI समिट में तमाम देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए | पीएम मोदी का भी विजन AI को देश के कोने कोने में पहुंचाने का है | पीएम मोदी ने भारत को इसके लिए आगे किया है | कांग्रेस ने जिस तरह का कृत्य इस कार्यक्रम के दौरान किया |

देश के अंदर और बाहर भारत के विकास की गति को शर्मसार करने में पीछे नहीं है | मोहब्बत की दुकान चलाने वाले दंगे करवाना चाहते है | राहुल गांधी हर दिन पीएम मोदी और सरकार पर आरोप लगाते रहते है | उनका एकमात्र उद्देश्य झूठ बोलकर देश को नीचा दिखाना है |

कांग्रेस ने दुनिया में देश की छवि को बदनाम का किया है | राहुल गांधी इस कृत्य की प्रशंसा कर रहे है| इस तरह नग्न होकर विरोध करना निंदनीय है | इन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का भी अपमान किया है |

विदेशी प्रोपोगेंडा फैला रहे है राहुल गांधी | सूरज पर थूकने से अपना ही चेहरा गंदा होता है | इनका एजेंडा सेट है कि देश की छवि को धूमिल करना है | विदेशी मंचों से ये देश का अपमान करते है |

ये गालियां देकर प्रपंच फैलाते है | पीएम मोदी को टारगेट करना इनका फैशन बन गया है | ये चीन से फंड लेते है राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम से | पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को आगे लाने का काम हो रहा है | और हम सबका कर्तव्य है कि ऐसे लोगों का हम विरोध करें |

आज जापान हमसे पीछे है | आर्थिक जगत में भारत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ा है | राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने का काम किया है | कांग्रेस ने देश की 140 करोड़ जनता का अपमान किया है | अखिलेश और राहुल एक ही थाली के चट्टे बट्टे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *