State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

विधानसभा क्षेत्र संख्या 169 बक्शी का तालाब का तीन दिवसीय निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाण पुनरीक्षण शुरू

विधानसभा क्षेत्र संख्या 169 बक्शी का तालाब का तीन दिवसीय निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाण पुनरीक्षण शुरू

TIL Desk लखनऊ:👉 विधानसभा क्षेत्र संख्या 169 बक्शी का तालाब का तीन दिवसीय निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाण पुनरीक्षण की शुरुआत हुई।

विधानसभा क्षेत्र संख्या 169 बक्शी का तालाब के अंतर्गत तीन दिवसीय बूथ प्राथमिक विद्यालय लौलाई , कांशीराम आवास योजना पर निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाण पुनरीक्षण(SIR) के अंतर्गत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी, उनकी सुनवाई प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हो रही है जिसमें मतदाताओं की काफी भीड़ रही और मतदाता संबंधित पेपर लेकर सुनवाई में उपस्थित हुए।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रफुल्ल कुमार सिंह द्वारा नोटिस की सुनवाई की गई। एसआइआर के दौरान निर्वाचन विभाग की तरफ से सुपरवाइजर अनिल कुमार सिंह, बीएलओ अतुल कुमार पांडे, सुनीता यादव, देवेंद्र कुमार, समाजसेवी अमर जीत कुुरील मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *