State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी के कानपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीजीपी ने किया निरीक्षण

पीएम मोदी के कानपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीजीपी ने किया निरीक्षण

TIL Desk कानपुर:👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने रविवार को कानपुर में पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

यह जनसभा चन्द्र शेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और अन्य सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की।

पीएम मोदी इस दौरान कानपुर मेट्रो के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही करीब 20,000 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

प्रशासनिक अमला सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है ताकि पीएम का दौरा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *