State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मेरठ सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर व्यापारियों ने की अखिलेश से मुलाक़ात, पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

मेरठ सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर व्यापारियों ने की अखिलेश से मुलाक़ात, पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

TIL Desk लखनऊ:👉 मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाक़ात कर उन्हें अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में सेंट्रल मार्केट से जुड़े व्यापारियों ने सपा प्रमुख से पार्टी कार्यालय में मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण में हजारों व्यापारी, मजदूर और उनसे जुड़े परिवार पिछले कई दिनों से रोजी-रोटी और वर्षों के मेहनत से कड़ी की गई आजीविका को बचने के लिया शांतिपूर्ण और लोकतान्त्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह सिर्फ दुकानों का मामला नहीं है , बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा संवेदनशील विषय है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा -कई दिनों के संघर्षों के बाद “हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक ये मामला गया लेकिन राहत नहीं मिली, सेंट्रल मार्केट मेरठ में हमारे व्यापार मंडल के लोग बरसों से काम कर रहे हैं, सरकार को सहानुभूति दिखाते हुए इनकी मदद करनी चाहिए।” “अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर कैसे भरे जाएंगे। चीजें इतनी महंगी हो जाएंगी तो आम आदमी के हाथ से निकल जाएंगी। 2 हफ्ते ये और चला तो हमें आपको लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा।” “आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनेगी तो कोई रास्ता निकालकर सेंट्रल मार्केट मेरठ के लोगों की मदद करने का काम हम लोग करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *