TIL Desk लखनऊ:
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर की गई तैयारियां | हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 18.02.2026 से प्रारम्भ होकर 12.03.2026 तक होगी संचालित।
लखनऊ में कुल 121 परीक्षा केन्द्र बनाए गए 120 एवं 1 आदर्श कारागार शामिल। परीक्षा में कुल 103088 छात्र और छात्रायें शामिल होंगे। हाईस्कूल में 51097 परीक्षार्थी, जिनमें 25675 छात्र एवं 26232 छात्रायें शामिल।
इण्टरमीडिएट में कुल 51181 परीक्षार्थी, जिनमें 25340 छात्र एवं 25841 छात्रायें।
कुल 103088 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन, पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश।
परीक्षा में तैनात किए गए सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मैजिस्ट्रेट को निर्देश, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के केंद्रों का भ्रमण पहले से ही कर ले ताकि परीक्षा के दिन उनके पास परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में सारी जानकारी रहें।
व्यवस्थापकों को निर्देश सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए साफ शौचालय, पेयजल की व्यवस्था रहे | सभी परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश का व्यवस्था रहे।
समस्त परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन मानीटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम/मानीटरिंग सेल राजकीय जुबिली इण्टर कालेज लखनऊ में गया बनाया। 24×7 निगरानी।
जनपद में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त।शिक्षा विभाग द्वारा 6 सचल दल गठित, परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगें।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त एक-एक बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किये गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।
विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं छात्र/छात्राओं की आवश्यकता हेतु फस्र्ट ऐड सुविधा की व्यवस्था। मलिहाबाद महात्मा गाँधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि केंद्र में सभी तैयारियां कर ली गई है | बिजली, पानी और सीसीटीवी कैमरे सभी रूम में लगे |
