Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी STF को मिली कामयाबी मुठभेड़ में 1 लाख के इनामिया को मार गिराया जघन्य तरीके से सिर काट कर कई हत्या करने वाला जनपद आजमगढ से रू० 1,00,000/- के इनामिया घोषित कुख्यात/क्रूर अपराधी शंकर कन्नौजिया एसटीएफ के साथ हुई साहसिक मुठभेड में घायल, इलाज के दौरान मृत घोषित ।

STF द्वारा मुठभेड़ में मारा गया गया अपराधी शंकर कन्नौजिया जनपद आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है | STF द्वारा मारे गए अभियुक्त के पास से 1 अदद कारबाइन (09 एमएम) मय 01 अदद मैगजीन,1 देशी पिस्टल 09 एमएम मय, 1 मैगजीन-01 खुखरी (धारदार हथियार), 8 जिन्दा कारतूस 09 एमएम, 4 खोखा कारतूस 09 एमएम किया बरामद |

STF की अभियुक्त के साथ नरेहथा पुलिया के पहले थाना क्षेत्र जहानागंज जनपद आजमगढ़ में मुठभेड़ हुई जिसके बाद अभियुक्त के गोली लगी उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया |

एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को फरार/ पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में निरीक्षक पुनीत परिहार के नेतृत्व में एस०टी०एफ० फील्ड इकाई वाराणसी की टीम जनपद आजमगढ में अभिसूचना संकलन हेतु मौजूद थी।

एस०टी०एफ० उ०प्र० को अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शंकर कन्नौजिया द्वारा, जो वर्ष 2011 में जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट क्षेत्र में विन्ध्यांचल पाण्डेय एवं वर्ष 2024 में जनपद आजमगढ के थाना जीयनपुर क्षेत्र में शैलेन्द्र सिंह के साथ लूट के दौरान जघन्य तरीके से सिर काट कर हत्या कर दिया था जिसको आज STF ने मुठभेड़ के दौरन मार गिराया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *