State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कैंसिल हुई दरोगा भर्ती परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी

कैंसिल हुई दरोगा भर्ती परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी

लखनऊ डेस्क/ यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 3307 पदों के लिए 5 से 25 दिसंबर तक भर्ती परीक्षा होगी। इसमें पुरुषों के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अफसर के 97 पद हैं। परीक्षा ऑनलाइन पैटर्न पर होगी।

ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 31 जुलाई तक होनी थी। इन पदों के लिए कुल 20 लाख से ज्यादा युवाओं ने अप्लाई किया था। बोर्ड ने करीब 9 लाख आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया था। 25 और 26 जुलाई को भर्ती के लिए ऑनलाइन पेपर होना था। इन दो द‍िनों में 1 लाख 20 हजार कैंड‍िडेट्स को पेपर देना था। लेकिन पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षाएं निरस्त कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *