Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

शेयर बाजार में इन्वेस्ट कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को यूपीएसटीएफ ने किया गिरफ्तार

शेयर बाजार में इन्वेस्ट कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को यूपीएसटीएफ ने किया गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी STF को मिली बड़ी सफलता शेयर बाजार में इंवेस्ट कराने के नाम पर लोगों से धोखाधडी करने वाले मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त रूपेश भारद्वाज पुत्र मुकेश शर्मा निवासी म०नं0-446, ग्राम साहिबाबाद, डीपो रोड गाजियाबाद, हाल पता- सी-4, पार्वती भवन वजीराबाद, थाना सैक्टर-29, गुरूग्राम हरियाणा का रहने वाला है |

STF ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से कूटरचित आधार कार्ड (जिस पर फोटो अभियुक्त का लगा था, किन्तु नाम हेमंत कुमार पुत्र विजयपाल निवासी-121, सरस्वती कुंज-II, वजीराबाद, सेक्टर-52, गुरूग्राम, हरियाणा अंकित है), 4 अद्द मोबाईल फोन, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट्स इत्यादि किया बरामद |

STF ने अभियुक्त को एसटीएफ कार्यालय, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर से किया गिरफ्तार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *