TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हॉकी के पदाधिकारियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।
समारोह में मुख्य रूप से डॉ. आर. पी. सिंह (निदेशक खेल एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी), अनेश्वर पांडेय (महासचिव, यू पी ओलंपिक एसोसिएशन), अभिजीत सरकार (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी), निशा मिश्रा (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी), रफत (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) एवं रजनीश मिश्रा (महासचिव, उत्तर प्रदेश हॉकी) मौजूद रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
