Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बाबरी मस्जिद केस के मुस्लिम पक्षकार हाशिम अंसारी का निधन

लखनऊ नई दिल्ली डेस्क/  विवादिक बाबरी मस्जिद केस में मुस्लिम पक्षकार हाशिम अंसारी का निधन हो गया है। 96 साल के अंसारी ने फैजाबाद में आज सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली। हाशिम अंसारी लंबे समय से बढ़ती उम्र के कारण बीमार चल रहे थे।

आप  को बता दें कि सन् 1949 से लेकर तकरीबन 60 सालों से वो बाबरी मस्जिद के लिए मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे थे। उस समय विवादित ढांचे के भीतर कथित रूप से मूर्तियां रखी गईं थीं। इसके बाद साल 1975 में इमरजेंसी लगने के दौरान हाशिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वह 8 महीने जेल में रहे थे।

इस मामले पर उन्होंने कई बार कोर्ट से बाहर जाकर भी हिन्दू धर्मगुरूओं से मिल मामले को सुलझाने  का प्रयास किया। हालांकि, उन प्रयासों के नतीजे नहीं निकले। वह अपने जीवित रहते ही इस मामले को सुलझाना जाते थे।

हाशिम अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में बने रहते थे। उन्होंने कई बार पीएम मोदी की तारीफ की तो कभी जमकर आलोचना। वहीं ऐसा ही कुछ राज्य की सपा सरकार और मुलायम सिंह के बारे में भी कहा। कभी अच्छे कामों के लिए वो मुलायम सिंह की तारीफ करते तो कभी आलोचना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *