State, uttarakhand, हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

TIL Desk रुद्रप्रयाग:👉उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गुरुवार देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली थी कि फाटा और बड़ासू के मध्य तरसाली के पास वाहन डंपर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान डंपर में सवार दो लोगों की तलाश की गई। रेस्क्यू टीम ने संजय राणा, उम्र लगभग 45 वर्ष, का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचाया। वहीं, दूसरे व्यक्ति मोहन का भी शव खाई में चिन्हित कर लिया गया, जिसके बाद निकासी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


इससे पहले, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना की सूचना डायल-112 के जरिए दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खोज और बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमें युवक तक पहुंच पाईं और उसे खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


बताया गया कि खाई में गिरने से युवक को चोटें लगी थीं। इस कारण से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई, जो रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर इलाके के बड़ासू गांव का रहने वाला है। हालांकि, अभी तक युवक के खाई में गिरने की सही वजह सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *