State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

नारी सशक्तिकरण महिला पुलिस सम्मान से सम्मानित हुई 78 महिला पुलिस मातृशक्ति

नारी सशक्तिकरण महिला पुलिस सम्मान से सम्मानित हुई 78 महिला पुलिस मातृशक्ति

TIL Desk लखनऊ:👉सामाजिक संस्था नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति के अंतर्गत आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने पर नारी सशक्तिकरण महिला पुलिस सम्मान समारोह 2024 का आयोजन संगोष्ठी भवन सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित किया गया। आयोजन में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की 78 महिला पुलिस मातृशक्ति को उनके सामाजिक कार्यों के लिए संस्था के मंच से प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद वा पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मुख्य वक्ता एमएलसी व चेयरमैन एस आर ग्रुप पवन सिंह चौहान, कार्यक्रम की अध्यक्ष अपर्णा यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं अति विशिष्ट अतिथि में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व आई जी आर के चतुर्वेदी,एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा अपर्णा गुप्ता,पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह,अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह,डायरेक्टर नीलांश ग्रुप संतोष श्रीवास्तव, लखनऊ बार एसोसिएशन महामंत्री बृजभान सिंह भानु,वाइस चेयरमैन एस आर ग्रुप श्री पीयूष सिंह चौहान, वन स्टाफ केंद्र प्रभारी अर्चना सिंह समेत कई विशिष्ट जनों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्पेशल गेस्ट के रूप में रॉयल कैफे के डायरेक्टर संदीप अहूजा,अंशुल निगम,ठाकुर राम सिंह, समीर शेख, विशाल श्रीवास्तव, डॉ तेजस्विनी सिंह,योगेंद्र पाल सिंह भल्ला,सूरज जैसवानी,डॉ योगेश विमल,डॉ निशा सिद्दीकी, इमरान खान,डॉ सत्या सिंह आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार महिला पुलिस सम्मान होना गर्व की बात है जन सेवा के लिए दोनों संस्थाओं द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के लिए संस्था को मेरी शुभकामनाएं, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि हमारा समाज तभी विकास कर सकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को भलीभांति निर्वहन करे और आपने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की अपने भूरी भूरी प्रशंसा की, कार्यक्रम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने बताया कि संस्था द्वारा प्रदान किया जा रहे सम्मान अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारियां को और भी मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है, एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा पुलिस की सामाजिक सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस तरह के आयोजन दोनों संस्थाओं द्वारा प्रतिवर्ष साल में दो बार किए जाते हैं |जिससे पुलिस के के कार्यों को और प्रोत्साहन मिलता है।

संस्था नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष व सहसंयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ गुंजन वर्मा एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों संस्थाएं समाज के लिए हमेशा एक साथ खड़ी रहती हैं गरीबों व जरूरतमंदों के लिए राशन,शिक्षा, रोजगार,इलाज व गरीब बहनों की शादी में मदद के साथ संस्था मेरी यात्रा के तहत दो नि:शुल्क सिलाई सेंटर भी स्थापित किए हैं जहां निम्न वर्ग आय कि महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई,कढ़ाई बुनाई एवं सौंदर्य प्रशासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं साथ ही संस्था डोमेस्टिक वायलेंस पर बृहद स्तर पर कार्य कर रही है इन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों को करने में समाज को समर्पित पुलिस व समाजसेवियों का पूर्ण सहयोग मिलता है जिसके कारण आज कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।

मां गायत्री जन सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष विनय दुबे व रनवीर सिंह ने बताया कि संस्था के सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ संस्था द्वारा नवंबर माह में मान्यवर काशीराम सांस्कृतिक स्थल स्मृति उपवन, बांग्ला बाजार आशियाना लखनऊ में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें छोटे-छोटे निम्न वर्ग आए के हस्त शिल्पकारों को कुछ स्टॉल नि:शुल्क दिए जाएंगे एवं प्रत्येक वर्ष की भांति हमारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विशाल मंच नि:शुल्क प्रदान किया जाता है।

सम्मानित होने वाले महिला पुलिस श्रेणी में उपनिरीक्षक सौम्या मिश्रा, उप निरीक्षक गौरव कुमार, उप निरीक्षक कंचन तिवारी,उप निरीक्षक प्रिया बाजपेई,उप निरीक्षक कीर्ति यादव,आरक्षी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका राय,उप निरीक्षक नेहा चौहान,उप निरीक्षक मिथिलेश सिंह, सृष्टि वर्मा,दीक्षा यादव,प्रियंका, शालिनी एवं अन्य है।

कार्यक्रम के संयोजन का कार्य दोनों संस्थाओं के आयोजक मंडल में मनोज सिंह चौहान,रोली जायसवाल,विनय दुबे,मोनालिसा, हेमू चौरसिया, रनवीर सिंह,नीलम श्रीवास्तव,सत्य शरण सिंह,कुंवर अंशुमान सिंह,मनीष पंडित, रोली सिंह,भारती सिंह, सौम्या शुक्ला,सरुपा तिवारी,रुद्र प्रताप बाजपेई,दुर्गेश प्रताप सिंह,विवेक सिंह,प्रखर सिंह शामिल रहे।
मंच का संचालन संस्था के प्रवक्ता प्रदीप शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *