TIL Desk लखनऊ:
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बैनर तले विपक्ष के खिलाफ गोमतीनगर में जोरदार प्रदर्शन। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने विधानभवन के सामने विपक्ष के नेताओ का पुतला जलाने और विरोध करने से पहले पुलिस ने सभी गोपाल राय के आवास के पास रोका। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान करने वाले सांसदों पर कड़ी नाराज़गी जताई।
गोपाल राय के आवास के पास ही पुलिस ने बैरिकेड कर प्रदर्शनकारियों को रोका। प्रदर्शनकारियों में भाजपा के काफी कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
