State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

एण्टी रोमियो टीम एवं पिंक पेट्रोल टीम की कार्यशाला का आयोजन

एण्टी रोमियो टीम एवं पिंक पेट्रोल टीम की कार्यशाला का आयोजन

TIL Desk लखनऊ:👉पुलिस आयुक्त लखनऊ, अमरेन्दर कुमार सेंगर के आदेश के क्रम में एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त महिला एवं अपराध ममता रानी चौधरी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त महिला एवं अपराध, गोपी नाथ सोनी तथा सहायक पुलिस आयुक्त 112/महिला एवं अपराध सौम्या पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.04.2025 को रेडियो मुख्यालय लखनऊ के मीटिंग हाल में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम एवं पिंक पेट्रोल टीम की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान कुल 138 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, बाजार, बैंक परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण/संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित चेकिंग एवं भ्रमण करने, विशेषकर कोचिंग संस्थानों के संचालन के समय अधिक सक्रियता बनाए रखने तथा पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *