TIL Desk लखनऊ:👉समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण सांगठनिक विस्तार किया है। पार्टी के सक्रिय नेता यश कुमार वाल्मीकि को लखनऊ महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रमुख नियुक्तियों पर मुहर
यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति और पार्टी नेतृत्व की स्वीकृति के बाद की गई है। इस निर्णय को सपा के उस विजन के रूप में देखा जा रहा है जिसमें वह युवाओं और स्थानीय स्तर पर जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरों को आगे ला रही है।
पार्टी की उम्मीदें
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि यश कुमार वाल्मीकि पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
मूल रूप से लखनऊ के डालीगंज (निरालानगर) क्षेत्र के निवासी यश कुमार वाल्मीकि लंबे समय से समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है यह नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। हम सब मिलकर अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करेंगे और जनहित के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएंगे समर्थकों का संदेश
बधाई संदेशों का तांता
क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यश कुमार वाल्मीकि को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में लखनऊ महानगर इकाई को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
