Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

बीजेपी सरकार बनते ही ख़त्म होंगी सभी समस्याएं : योगी आदित्यनाथ

बीजेपी सरकार बनते ही ख़त्म होंगी सभी समस्याएं : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ डेस्क/ आज बीजेपी से गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने लखऩऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। योगी ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि सपा सरकार नौजवान व किसान विरोधी है। इसके साथ ही योगी ने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो प्रदेश में विकास का कार्य किया जाएंगा। बीजेपी की सरकार बनते ही 120 दिनों में समस्याएं खत्म होंगी।

योगी ने सपा निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार नौजवान,किसान विरोधी है | प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज है | पश्चिमी यूपी में किसान,युवा परेशान है | प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज है | सपा सरकार से जनता का विश्वास हट गया आदित्य न कहा कि अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो सभी बुनयादी सुविधा देने का काम किया जाएगा | शिक्षा में सुधार करने का काम किया जायेगा | पश्चिम यूपी से हो रहे पलायन को रोका जायेगा | भाजपा का संकल्प है अराजकता से पूरी ताकत से निपटना | भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र में विकास की बात की | सरकार आने पर गन्ना किसानों की समस्या दूर होगी | बीजेपी सरकार बनते ही 120 दिनों में समस्याएं खत्म होंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *