Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में छोटे भाई की रॉड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में छोटे भाई की रॉड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम खांडेदेव में हुई सनसनीखेज हत्या। मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में बताया जा रहा। सूचना पर एसीपी कृष्णा नगर मौके पर पहुंचे। बंथरा इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस के अनुसार स्थिति फिलहाल सामान्य, जांच जारी।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30.03.2026 को 112 की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खांडेदेव में एक व्यक्ति की चाकू मार हत्या कर दी गई है । इस सूचना पर थाना बंथरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तो ज्ञात हुआ कि गोलू उर्फ आलोक पुत्र स्व0 पुत्तीलाल नि0 ग्राम खांडे देव थाना बंथरा लखनऊ उम्र 24 वर्ष की हत्या उसके ही सगे भाई श्रवण ने सोते समय गोलू के सिर पर लोहे की रॉड मार कर दी है।

पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक गोलू उर्फ आलोक एवं आरोपी श्रवण के बीच शराब के नशे में कल शाम करीब 09.30 बजे आपसी बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद गोलू उर्फ आलोक सो गया था। गोलू उर्फ आलोक के सोते समय आरोपी श्रवण ने सिर पर लोहे की रॉड मार दी। जिससे मौके पर ही मृतक की मृत्यु हो गई। घरवालों ने उक्त घटना की सूचना थाना पर आज सुबह दी।

उच्च अधिकारी मौके पर है आरोपी श्रवण को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे लेकर मृतक की माता जशोदा देवी से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर पंचायत नामा व अन्य विवेचनात्मक की कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *