हिंदी न्यूज़

मुंबई में फिर पड़ी रिमझिम फुहार, मौसम विभाग बोला- ये है मॉनसून से पहले की बारिश

मुंबई में फिर पड़ी रिमझिम फुहार, मौसम विभाग बोला- ये है मॉनसून से पहले की बारिश

मुंबई डेस्क/ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मॉनसून से पहले की बारिश बताया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मॉनसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है।

मुंबई आरएमसी की निदेशक शुभांगी भुते ने शहर में हुई इस बारिश को ‘‘संवहनीय वर्षा” (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है | उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि बादलों की गड़गड़ाहट है, बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है। आप इसे मॉनसून से पहले की बारिश कह सकते है, लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून नहीं है। ”अधिकारी ने बताया कि मॉनसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *