Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी : प्रियंका

अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी : प्रियंका

नई दिल्ली डेस्क/ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई है। यह 6 साल में सबसे कम है। इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में थी। पिछली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में गिरावट का जीडीपी ग्रोथ पर ज्यादा असर हुआ। इस सेक्टर की ग्रोथ घटकर 0.6% रह गई। जनवरी-मार्च में 3.1% थी। सरकार ने शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी किए।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 अगस्त को कहा था कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री आर्थिक संकट का समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे। राहुल ने सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का भी आरोप लगाया था। रिजर्व बैंक ने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को ट्रांसफर करने की सोमवार को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *