Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली डेस्क/ पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया था। पार्टी ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की।

पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *