Home, हिंदी न्यूज़

प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का ७० वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का ७० वर्ष की आयु में निधन

ग्वालियर डेस्क/ प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे का ग्वालियर में गुरुवार की रात को हृदयाघात से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, चौबे पिछले कुछ अरसे से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

गुरुवार को ही उन्हें निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घर पर देर रात घबराहट होने के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। देत रात दो बजे के आसपास उनका निधन हो गया।

हास्य कवि प्रदीप अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को गुदगुदाते तो थे। अपनी रचनाएं पढ़ने का उनका अंदाज निराला था। अपनी कविताओं में कॉमेडी के साथ-साथ तीखे व्यंग्य के लिए पहचाने जाते थे। उनकी अधिकतर हास्य कविताओं में रूढ़िवादी मानसिकता पर गहरी चोट होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *