Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

नोटबंदी से चुनाव धनबल और बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा : राजनाथ सिंह

नोटबंदी से चुनाव धनबल और बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा : राजनाथ सिंह

TIL Desk फतेहपुर/ केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा। राजनाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘2014 में देश ने सत्ता परिवर्तन करके नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तब मोदी जी ने देश में व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया।

उन्होंने परिवर्तन के लिए युवा, महिला, बुजुर्गो का आह्वान भी किया। जनसभा में उन्होंने 14 वर्षो से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, माफियागिरी, महिला अपराध, बेरोजगारी की जिम्मेदार सपा-बसपा से जबाब मांगा और भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन का भी आग्रह किया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में छह वर्ष सरकार चलायी तो महंगाई को नियंत्रण में रखा। उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी के शासनकाल में देश के सभी गांव सड़क से जुड़े और देश के राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़े दिखने लगे। बाद में 10 वर्षो तक कांग्रेस का शासनकाल रहा, जिसमें लाखों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। कई केंद्रीय मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने पहला फैसला कालेधन को समाप्त करने के लिए एसआईटी का गठन किया। सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के मकसद से 10 लाख रुपये का कर्ज देने के लिये मुद्रा लोन शुरू किया। सरकार के नोटबंदी कदम से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं होगा बल्कि चुनाव निष्पक्ष होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे सड़क पर नहीं, जेल में होंगे और प्रदेश में सुशासन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *