Home, Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

मोदी के गढ़ में अखिलेश-राहुल को रैली की अनुमति नहीं

मोदी के गढ़ में अखिलेश-राहुल को रैली की अनुमति नहीं

बनारस डेस्क/ पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में अखिलेश व राहुल के रोड शो को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी | मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को होने वाली राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को रविदास जयंती होने के कारण शहर में भारी भीड़ रहने के आसार है। जिसके कारण रैली को टाला गया है। कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक अब राहुल और अखिलेश का यह रोड शो 17 या 18 फरवरी को हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल और अखिलेश लखनऊ और आगरा में साझा रैली और रोड शो कर चुके हैं| यूपी चुनाव के लिए इस बार सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है| कांग्रेस को 403 में से 105 सीटें मिली हैं|

प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से चुनावी पंडितों की नजर खास तौर पर वाराणसी पर हैं| यहां की कुल 8 विधानसभा सीटों में से 3 पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है| 2-2 सीटें बीएसपी और समाजवादी पार्टी के पास हैं| जबकि कांग्रेस 1 सीट पर काबिज है| हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद बीजेपी का समीकरण कई सीटों पर गड़बड़ा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *