Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी में गूंजेगा मोदी सरकार बेमिसाल ३ साल

यूपी में गूंजेगा मोदी सरकार बेमिसाल ३ साल

यूपी डेस्क/ मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 26 मई से 31 मई तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर निकाय स्तर पर जनता के बीच पहुंचेगी | प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने बताया कि ‘‘मोदी सरकार-बेमिसाल तीन साल‘‘ और ‘‘साथ हैं, विश्वास है-हो रहा विकास है‘‘ के नारों के साथ सरकार की उपलब्धियों के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी एव प्रदेश पदाधिकारी 26 मई को जिलों में प्रवास पर रहेगें |

विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनारस एवं गोरखपुर में केन्द्र सरकार की तीन वर्षीय उपलब्धियों को लेकर पहुंचेंगे| प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर झांसी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कानपुर, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आगरा, उर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा मऊ, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बिजनौर, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बक्शी का तालाब लखनऊ, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती स्वाती सिंह बांसी, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद बस्ती, प्रदेश सहप्रभारी रामेश्वर चैरासिया कासगंज, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सांसद राजेश वर्मा मिश्रिख में मोदी सरकार की तीन वर्षो की उपलब्धियों के साथ जिला प्रवास पर रहेंगे |

विश्नोई ने कहा कि बीजेपी संगठन और सरकार के समन्वय से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचे और जनता उन योजनाओं से लाभान्वित हो इसी ध्येय के साथ अन्त्योदय का संदेश लेकर बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *