Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी ने किया अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान

मुख्यमंत्री योगी ने किया अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान

लखनऊ डेस्क/ मुख्यमंत्री योगी ने छह महीने पूरे होने पर अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा जनता के सामने रखा। यूपी पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह महीनों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से आमजन के अंदर विश्ववास बढ़ा है, साथ ही प्रदेश में निवेश का माहौल भी बना है। समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास को रोक रखा था । इन सरकारों ने भ्रष्टचार और अपराधियों को पूर्ण संरक्षण दिया।

पिछले छह महीने में अपराधियों के साथ पुलिस की 431 मुठभेड़ों हुई जिसमें कई को मार गिराया गया और सैकड़ों अपराधियों को जेल भेजा गया। भूमाफियाओं से 35 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा की युवाओं के लिए आने वाले 3 सालों में 1.50 लाख पुलिस के पद भरेंगे। युवाओं के लिए रोजगार में भारी धांधली थी। अराजकता का वातावरण था। 5000 एसआई और 42000 कांस्टेबल के पदों की भर्ती की प्रकिया जारी है। जल्द ही पूरी होगी।

अन्य विभागों में भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। छह लाख से अधिक युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है। आने वाले समय में दस लाख युवाओं को स्वरोजगार या रोजगार उपलब्‍ध कराया जाएगा। किसानो को 90 फीसद से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। 37 लाख मिट्रिक टन गेहूं सीधे किसानों से खरीदा गया। प्रदेश के प्रत्येक किसान को ट्यूबवेल देने की व्यवस्‍था की गई। बिजली का भार किसानों पर न पड़े ‌इसके लिए दस हजार सोलर पंप बांटे गए। इतने ही और बांटने का लक्ष्य है।

कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जा रहे हैं। 15 कि लिए जमीन का आवंटन करके काम शुरु हो चुका है। बाकी भी जल्द ही शुरू होंगे। 1 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों को को ई-ऑफिस के जरिए सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। इजाजत मिली तो खतौनी को आधार से जोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *