Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी के गोरखपुर के जनता दरबार में भगदड़, कई घायल

योगी के गोरखपुर के जनता दरबार में भगदड़, कई घायल

गोरखपुर डेस्क/ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भगदड़ मचने से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए|

गोरखनाथ मंदिर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था| गुरु पूर्णिमा होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे| लेकिन, भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए| हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सक्रियता बरतते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया|

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भगदड़ का कारण नहीं पता चल सका है| लेकिन लोगों का कहना है कि भीड़ अधिक होने की वजह से धक्का-मुक्की हो गई थी| इस भगदड़ में दो बच्चे और बुजुर्ग भी घायल बताए जा रहे हैं|

इस अवसर पर योगी ने मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अबैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *