TIL Desk #TILBudget2026Live:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है | वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी | दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे |
हमने बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है | हमारी सरकार ने तय किया है कि सर्विस सेक्टर पर जोर देंगे | भारत का युवा, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके | पढ़ाई से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित हों |
सरकार ने ऐलान किया है कि 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे | मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा | मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे | ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे | इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे | वित्त मंत्री ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है | उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे |
खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा | 20 हजार युवाओं को टूरिज्म के लिए गाइड के लिए ट्रेन्ड किया जाएगा | कंटेंट क्रिएटर लैब को स्थापित किया जाएगा | सरकार चाहती है कि साल 2047 तक सर्विस सेक्टर की 10 फीसदी भागीदारी हो |
