India, हिंदी न्यूज़

आलोचक लेखक नामवरसिंह को महत्तर उपाधि

TIL Desk/ #SamparkHindi– हिंदी साहित्य ने हिंदी भाषा के जाने माने और विश्व प्रसिद्ध आलोचक लेखक #नामवरसिंह को महत्तर उपाधि देने की घोषणा कर दी है | साहित्य अकादमी के परिषद् ने बैठक में यह फैसला किया है | भारत में किसी भी लेखक के लिए #साहित्यअकादमी का यह सर्वोच्च सम्मान है महत्तर सदस्यता है | एक समय में 21 सदस्य ही इसके महत्तर सदस्य रहते है | लेखक की मृत्यु पर ही यह जगह खाली होती है | जिसे भरने के लिए परिषद् के सदस्य आपसी सहमति से चुनाव करते है |

नामवर सिंह हिंदी साहित्य के प्रख्यात लेखक, आलोचक और जानकार है | पिछले कई दशक से नामवर सिंह की कलम आलोचना के शिखर को छूती रही है |इन्हें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएचडी के मानद उपाधि मिली है | नामवर सिंह जनयुग और अन्य पत्रिकाओं के सम्पादन से भी जुडे रहे |

लेखक: नामवर सिंह
जन्म: 1 मई 1927, ग्राम- जीयनपुर, #बनारस, उत्तर प्रदेश (वर्तमान में #चंदौली ज़िला) |
सम्मान: #साहित्यअकादमीपुरस्कार
आलोचनात्मक कृतियाँ: दूसरी परम्परा की खोज, कहानी-नई कहानी, हिन्दी के विकास में अपभ्रंश का योग, कविता के नये प्रतिमान
———————————————————-
Like us: www.facebook.com/samparkhindi
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *