Delhi-NCR, India, State, हिंदी न्यूज़

नयी दिल्ली : पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 नियुक्ति पत्र किये वितरित

नयी दिल्ली : पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 नियुक्ति पत्र किये वितरित

TIL Desk नई दिल्ली:👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के 19वें संस्करण के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 51 हज़ार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये और कहा कि भारत की युवा आबादी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सशक्त बनाने कि सरकार कि प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा, देश के युवा विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोजगार मेला युवा शक्ति को नए अवसर प्रदान करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करने के प्रति हमारी सरकार कि प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *