TIL Desk नई दिल्ली :
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे त्यौहारों के कारण उसके द्वारा तीन अक्टूबर को आहूत ‘भारत बंद’ को स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद, 3 अक्टूबर को होने वाले ‘भारत बंद’ को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि ‘भारत बंद’ की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठन नए वक्फ कानून का कड़ा विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
बाइट- मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली (सदस्य, AIMPLB)
