Delhi-NCR, Entertainment, India, State, हिंदी न्यूज़

शाहरुख खान हेक्टिक शूटिंग शेड्यूल के बीच पहुंचे राष्ट्रपति भवन, ‘जवान’ के लिए हासिल किया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख खान हेक्टिक शूटिंग शेड्यूल के बीच पहुंचे राष्ट्रपति भवन, 'जवान' के लिए हासिल किया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
  • बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच शाहरुख खान की राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शिरकत, ‘जवान’ के लिए लिया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

TIL Desk नई दिल्ली:👉बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म ‘जवान’ (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है। उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘किंग खान’ को यह सम्मान मिला है।

हालांकि शाहरुख पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं, मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है। इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है। लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है।

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया लेते हुए अपना बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड खुद लिया है। ‘जवान’ में शाहरुख खान की परफॉर्मेंस शानदार थी, और यह सम्मान वाकई सही मायनों में उनके हक का था। एटली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदारों में थे।

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी डेब्यू वेब सीरीज द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड में एक खास कैमियो किया है। जबकि दूसरी तरफ वह अपनी अगली बड़ी फिल्म किंग के लिए तैयार हो रहे हैं, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *