State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह को सतीश महाना ने शपथ दिलाई

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह को सतीश महाना ने शपथ दिलाई

TIL Desk Lucknow/ मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से जीतकर आए सपा विधायक सुधाकर सिंह को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पद की शपथ दिलाई।

विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यता की शपथ दिलाई |

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद।

सुधाकर सिंह ने मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *