Bihar & Jharkhand, State

बीजेपी नेता की हत्या, अपराध की राजधानी बन गया रांची : मंत्री संजय सेठ

 रांची

रांची में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल टाइगर की हत्या पर बीजेपी आक्रोशित है। आज हत्या के विरोध में पूरा रांची बंद है। सोरेन सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची पहुंचे हैं। विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए संजय सेठ का सीएम हेमेंत सोरेन पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि हम इस समय जंगलराज-2 देख रहे हैं। यहां भी योगी मॉडल लागू करो। आज प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है।

सोरेन सरकार पर अनिल टाइगर की हत्या का गुस्सा निकालते हुए संजय सेठ ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते, मैं चुपचाप तमाशा नहीं देख सकता। रांची अपराध की राजधानी बन गया है। हेमंत सोरेन की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। यह जंगल राज है। मैं कहता हूं कि यहां 'योगी' मॉडल लागू होना चाहिए। सुबह, डीएसपी मेरे घर आए। मुझे सुरक्षा या गेस्ट हाउस में बैठने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं एक जन प्रतिनिधि हूं।

उन्होंने आगे कहा कि क्या रांची को हम अपराधियों के चंगुल में दे दें?क्या इसे अपराध की राजधानी बना दें? हेमंत सरकार में रूल ऑफ लॉ धराशाई हो गया है। शहर में ये हाल है, ग्रामीणों की तो चर्चा ही छोड़ दीजिए। उन्होंने लालू यादव के शासन को याद करते हुए कहा कि हमने 1990 का वो दौर देखे है,जंगलराज था। आज जंगलराज-2 है। पूरा रांची और ग्रमीण इलाका जाम है। भाजपा के अलावा आमजन भी प्रदर्शन में बैठे हैं।

संजय सेठ ने कहा कि न नेता, व्यापारी और न आमजन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक विरोध होगा। हम लोग तबतक चुप नहीं बैठेंगे जबतक रांची को अपराधमुक्त नहीं बना देते। झारखंड के मंत्री 50 करोड़ के बंगले में रहते है और जनता त्राहिमाम कर रही है। अगर लालू का शासन जंगलराज-1 था तो ये ये जंगलराज-2 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *