चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 20 शूट किया गया था। जहां सेक्टर-20 के गुरुद्वारा चौक पर एक महिला ने हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में पता चला कि यह वीडियो महिला के पति अजय कुंडू के अकाउंट से अपलोड किया गया था। अजय कुंडू चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने अजय कुंडू को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अजय कुंडू की लापरवाही की वजह से यह सब हुआ।
जानें पूरा मामला
दरअसल ये मामला 20 मार्च का है। सेक्टर-20 के गुरुद्वारा चौक पर ज्योति नाम की एक महिला और उसकी भाभी पूजा ने सड़क पर डांस किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों महिला को नोटिस भेज थाने में बुलाया था। दोनों महिला ने बताया कि वे मंदिर से लौट रही थीं और उन्होंने वीडियो बनाने के लिए डांस किया था। महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्होंने डांस तब किया जब ट्रैफिक रुका हुआ था। जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें भी दिख रहा है कि महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर डांस कर रही है और उसके पीछे गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है।
हेट कॉन्स्टेबल ने दर्ज कराई थी शिकायत
हेड कॉन्स्टेबल जसबीर ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जसबीर ने अपनी शिकायत में कहा कि 20 मार्च को एक महिला गुरुद्वारा चौक पर सड़क पर नाच रही थी। महिला का एक दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी गाड़ियों के सामने नाच रही थी। उसके फोन में हरियाणवी गाना बज रहा था। कॉन्स्टेबल जसबीर ने कहा कि महिला के इस काम से ट्रैफिक में रुकावट आई। उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक को चलाने में परेशानी हुई और यह किसी एक्सीडेंट का कारण बन सकता था। इसलिए उन्होंने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों महिलाओं को थाने बुलाया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की। हालांकि, बाद में उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई।