State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसी नेताओं के साथ किया कन्या पूजन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसी नेताओं के साथ किया कन्या पूजन

TIL Desk Lucknow/ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने किया कन्या पूजन। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक लेंगे कांग्रेस की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष कराएंगे ज्वाइनिंग। दोपहर 1ः45 पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई ज्वाइनिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस।

सदस्यता लेने से पहले नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन भी किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कई कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे हैं कन्या पूजन। नवरात्रि के चौथे दिन कांग्रेस ने किया कन्या पूजन। कन्या पूजन में यूपी कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में हुए शामिल |

आज कांग्रेस मुख्यालय पर शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कन्या पूजन किया साथी अजय राय ने बताया कि कन्या पूजन हमारे सनातन धर्म की परंपरा है और नवरात्र में हम नौ कन्या को नौ देवी के रूप में उनका पूजन करते हैं और मंगल कामना करते हैं पूरे देश में पूरे विश्व में समृद्धि हो इसकी हम कामना करते हैं…

हम तो धार्मिक हैं बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं और यह परंपरा पहले से चली आ रही है आज हमने मंदिर में पूजन किया है और निश्चित तौर पर हम सबके लिए सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *