State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पुलिस उपायुक्त यातायात ने 1090 चौराहे पर यातायात सुरक्षा सम्बन्धी अभियान चलाया

पुलिस उपायुक्त यातायात ने 1090 चौराहे पर यातायात सुरक्षा सम्बन्धी अभियान चलाया

TIL Desk Lucknow/ आज दिनांक 08.02.2024 को पुलिस उपायुक्त यातायात सलमानताज पाटिल महोदय के द्वारा 1090 चौराहा पर यातायात सुरक्षा से सम्बन्धी अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान दो-पहिया वाहन चालक जिनके द्वारा हेल्मेट धारण नहीं किया गया था |

उन्हें हिदायत देते हुये तथा दो- पहिया वाहन चालकों के लिये हेल्मेट का महत्व समझाते हुये हेल्मेट प्रदान किया गया तथा सभी चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करनें तथा सुरक्षा सम्बन्धी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करनें पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त तथा अन्य यातायात अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *