State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बलिया में पूर्वांचल के किन्नरों का जमावड़ा, मंदिरों में बांधा घंटा

बलिया में पूर्वांचल के किन्नरों का जमावड़ा, मंदिरों में बांधा घंटा

TIL Desk बलिया(यूपी):👉भारत में हिन्दू धर्म आस्था का प्रतीक माना जाता है। उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार को पहली बार किन्नरों का ऐसा जमावड़ा हुआ कि लोग देखते ही रह गए। यहां न केवल बलिया बल्कि पूर्वांचल भर के जिलों से किन्नर पहुंचकर,भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर सहित मुख्य मंदिरों में घंटा किन्नरों ने बांधा, उद्देध्य बस इतना था कि जजमान खुश रहें, देश में अमन चैन कायम रहे, और बांग्लादेश में फंसे भारतीय सुरक्षित रहें।

बलिया शहर में सड़क से नाचते हुए, लोगों में पैसा बांटते हुए भृगु मंदिर में प्रवेश कर यहां भी नाच कर खुशियां जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं | ये बलिया ही नहीं बल्कि जिले के बाहर से भी आए किन्नर हैं। इतना ही नहीं भृगु मंदिर ,बालेश्वर मंदिर सहित पांच मंदिरों में घंटा बांधा गया,शायद ऐसा मौका पहली बार बलिया में देखा जा रहा है। ये किन्नर समाज हमेशा से अलग अंदाज में रहते हैं। किन्नर अनुष्का चौबे अन्नू की माने तो जब समाज, देश खुश रहेगा तो किन्नर समाज अपने आप खुश रहेगा। और बांग्लादेश में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित रहें।

बाइट:: 1 – अनुष्का चौबे (अन्नू) किन्नर बलिया(यूपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *