Punjab & Haryana, State

रोहतक निगम में भाजपा ने हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाकर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को दी मात

रोहतक
रोहतक निगम चुनाव में भाजपा ने हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाकर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को करीब 45 हजार से अधिक वोटों से मात दी है। भाजपा ने रोहतक मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंप रखी थी।

रोहतक नगर निगम चुनाव में भाजपा की तरफ से राम अवतार वाल्मीकि व कांग्रेस की तरफ से सूरजमल किलोई मैदान में उतरे। राम अवतार को 102269 वोट मिले, जबकि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 57071 मत मिले है। जीत के बाद भाजपा ने विजय जलूस निकाला। रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा एक तरह से कमान संभाले हुए थे और कांग्रेस ने गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताकत झौंक रखी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *