Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: STF द्वारा पकडे गए पेपर लीक अभियुक्तों पर ADG LO ने जारी किया बयान

लखनऊ: STF द्वारा पकडे गए पेपर लीक अभियुक्तों पर ADG LO ने जारी किया बयान

TIL Desk लखनऊ:👉 ADG L O ने जारी किया बयान STF द्वारा पकड़े गए पेपर लीक अभ्युक्तो के पकड़े जाने पर बाइट————UP STF द्वारा पेपर लीक प्रकरण में गैंग के 6 सदस्य सुनील रघुवंशी, सुभाष प्रकाश, विशाल दुबे ,संदीप पाण्डेय, अमरजीत शर्मा,विवेक उपाध्याय को प्रयागराज में परेड ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों द्वारा RO/ARO का पेपर लीक कराया था |

23 जून को प्रयागराज से 6 लोगों की गिरफ्तार किया गया है जिसमें सुनील रघुवंशी प्रिंटिंग प्रेस कर्मी है भोपाल का रहने वाला, सुभाष प्रकाश बिहार का रहने वाला, विशाल दुबे, संदीप पांडे प्रयागराज के रहने वाला, अमरजीत शर्मा बिहार का रहने वाला, तथा विवेक उपाध्याय बलिया का रहने वाला है, इसमें पूर्व में 10 अभ्युक्त गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्रि तथा विक्रम पहल शामिल है गिरफ्तार किए गए अभ्युक्तो से पूछताछ करने पर पता चला उक्त प्रश्न पत्रों को दो तरह से आउट कराया गया है |

पहला तरीका बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एवं कॉलेज प्रयागराज के परीक्षा कार्यालय देखने वाले अर्पित विनीत यशवंत को मिलाकर कमलेश कुमार पाल डॉक्टर शरत सिंह पटेल सौरभ शुक्ला एवं अरुण सिंह ने प्रश्न पत्र को परीक्षा के दिन 11 फरवरी को प्रातः 6:30 बजे परीक्षा केंद्र से ही फोन से स्कैन कर आउट कराया था अरुण कुमार सिंह को उक्त पेपर व्हाट्सएप के जरिए जीडी मेमोरियल स्कूल पारा के मैनेजर सौरभ शुक्ला ने भेजा था |

दूसरा तरीका प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी के द्वारा पेपर आउट कराया गया था सुनील रघुवंशी प्रिंटिंग प्रेस में मशीन के मेंटेनेंस का काम देखता था | सुनील रघुवंशी ने 3 फरवरी को प्रिंट मशीन के पार्ट को बाहर ले जाकर मशीन के पार्ट में प्रश्न पत्र को छुपा कर निकाला था | गैंग के विशाल दुबे सुभाष प्रकाश सुनील जायसवाल सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्य तथा अभ्यर्थी गण कोमल होटल पहुंचे जहां पर विवेक उपाध्याय व अमरदीप शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए | 8 अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र सॉल्व करवाया गया प्रति अभ्यर्थी 12-12 लाख रुपए में पाड़वाए जाने का सौदा तय किया गया था सुभाष प्रकाश के पास से आईफोन से सारी जानकारी प्राप्त हुई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *