State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: चार मंजिला बिल्डिंग में गोह निकलने से मचा हड़कंप

लखनऊ: चार मंजिला बिल्डिंग में गोह निकलने से मचा हड़कंप

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के गोमती नगर स्थित 4 मंजिला बिल्डिंग में गोह (बिसखोपड़ा) पहुंचने से हड़कंप मच गया |

मगरमच्छ की तरह दिखने वाले गोह की लंबाई करीब 4 फीट थी | जिसकी वजह से लोगों ने इसे मगरमच्छ समझ लिया और डर गए।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गोह को पकड़ लिया और सुरक्षित जगह छोड़ दिया | गोमती नगर के विकल्प खंड में चार मंजिला अपार्टमेंट है |

सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहने वाले हर्ष प्रताप सिंह के यहां गोह देखा |

मगरमच्छ जैसा जानवर देखकर वे डर गए और परिवार वालों की भी चीख निकल गई | तत्काल इसकी जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई | फिर वन विभाग को भी सूचित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *