State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

लखनऊ: फर्जी वेबसाइट पर विश्वकप के टिकटों के नाम पर ठगी

TIL Desk Lucknow/ पूरे देश और प्रदेश में मनाया जा रहा विजय दशमी का पर्व। ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला में आज राम लीला मंचन में होगा रावण का वध।

श्रीराम के रावण का वध करते ही होगा 80 फिट रावण के पुतले का दहन। इस बार सनातन धर्म के विरोध का दमन हो। इस थीम के साथ दहन होगा रावण का पुतला।

कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का इस बार समिति नही कर रही दहन। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा रहेंगे आयोजन में मौजूद।

पहले शानदार आतिश बाजी होगी। इसके बाद होगा पुतले का दहन। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग राम लीला ग्राउंड। राम लीला मंचन के बाद 8 बजे होगा रावण दहन। सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम। भारी संख्या में अधिकारियो के साथ पुलिस फोर्स मौजूद। आरएएफ भी की गई तैनात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *