- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति दर्ज की ।
- मंत्री असीम अरुण (समाज कल्याण और एससी एसटी कल्याण विभाग) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।
- कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार राजकुमार राव उपस्थित रहे l यही उनके फिल्म के ट्रेलर भी लॉन्च हुआ ।
- साथ ही लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. फहद इस्लाही, कैप्टन आमिर इस्लाही, डॉ. आतिफा सिद्दीकी , प्रिंसिपल डॉ पूजा राय भी रही उपस्थित ।
- बीएससी, एएनएम और जीएनएम के छात्रों ने भाग लिया ।
- दीप प्रज्वलन कर ली करियर के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ।
- वरिष्ठ न्यायमूर्ति लखनऊ हाइकोर्ट एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे |
TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के वार्षिकोत्सव , भव्य दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन दिनांक 4 जुलाई 2025 को एसएनए हाल, गोमतीनगर, लखनऊ में किया गया । इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग के पांचवें, चौथे और दूसरे सेमेस्टर के छात्रों के साथ-साथ जीएनएम के तीसरे वर्ष (चौथे बैच), दूसरे वर्ष (पांचवें बैच) और पहले वर्ष (छठे बैच) के छात्रों और एएनएम के दूसरे वर्ष (चौथे बैच) और पहले वर्ष (पांचवें बैच) के छात्रों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति दर्ज की, साथ ही मंत्री असिम अरुण समाज कल्याण, एससी एसटी कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार राजकुमार राव उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मालिक का प्रमोशन किया । विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आतिफा सिद्दीकी (संस्थापक), डॉ. फहद इस्लाही (निदेशक) और कैप्टन अमिर इस्लाही (अध्यक्ष) शामिल थे। आयोजन सचिव डॉ. पूजा राय (प्रिंसिपल) ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया और संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसमें “पांच सौ से अधिक बच्चों ने शपथ ग्रहण की।
छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा अतिथियों का संबोधन:
इस दौरान अपने संबोधन के दौरान डॉ. फहद इस्लाही ने कहा “नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा। हमें अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन रखना होगा और समाज की सेवा करने के लिए तत्पर रहना होगा।”हमें अपने छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में सफल होने के लिए प्रेरित करना होगा।”हमें अपने पेशे के प्रति समर्पित रहना होगा और समाज की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।
डॉ. आतिफा सिद्दीकी ने कहा “लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स एक ऐसा संस्थान है जो नर्सिंग के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करता है। हमें अपने छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना होगा वहीं कैप्टन आमिर इस्लाही नर्सिंग के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि “नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें हमें मानवता की सेवा करने का अवसर मिलता है।
तथा अंत में प्रिंसिपल डॉ. पूजा राय सभी का आभार प्रकट करते हुए कहती हैं कि “हमारे संस्थान का उद्देश्य छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज की सेवा करने के लिए तैयार करना है।
दीप प्रज्वलन कर ली करियर के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ:
दीप प्रज्वलन समारोह के दौरान छात्रों ने अपने करियर की शुरुआत में नर्सिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण की शपथ ली। इस अवसर पर छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स:
लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स एक ग्रेड ए संस्थान है जो नर्सिंग और पैरामेडिक्स के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज की सेवा करने के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर संस्थान के छात्रों और फैकल्टी ने भाग लिया और इस समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
